Mandi News: सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में किया जागरूक

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट कॉलेज में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और मोबाइल फोन के जिम्मेदार उपयोग विषय पर एक दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के पीजी, यूजी, बीवोक, बीबीए तथा सेल्फ फाइनेंस कक्षाओं के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल ने सोशल मीडिया के दोनों पहलुओं सकारात्मक और नकारात्मक पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का उपयोग केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर पढ़ाई, ज्ञानवर्धन और सामाजिक जागरूकता के लिए किया जाना चाहिए। इंडक्शन के दौरान छात्रों के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों, विनियमों, अनुशासन और नैतिक जिम्मेदारियों से अवगत कराया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में किया जागरूक #AwarenessAboutTheImpactOfSocialMedia #SubahSamachar