Noida News: संचारी रोग की रोकथाम को निकाली जागरूकता रैली

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी को अपने घर व आसपास कहीं भी जलभराव नहीं होने देंगे, स्वच्छता बनाए रखेंगे और संचारी रोगों की रोकथाम व बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। जिला अस्पताल से शुरू हुई रैली सिटी सेंटर, राजकीय डिग्री कॉलेज व नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय से होते हुए सेक्टर-41 में संपन्न हुई। रैली के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता और जन-जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: संचारी रोग की रोकथाम को निकाली जागरूकता रैली #AwarenessRallyOrganizedForThePreventionOfCommunicableDiseases. #SubahSamachar