Meerut News: आवा की जोनल प्रेजिडेंट ने मिलिट्री हॉस्पिटल का दौरा किया

मेरठ। आर्मी वीमेन वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की जोनल प्रेसिडेंट उत्तर भारत मिनी मिश्रा ने बुधवार को मिलिट्री हॉस्पिटल मेरठ के दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कल्याणकारी गतिविधियों और रोगी देखभाल की समीक्षा की। उन्होंने आशा स्कूल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने हॉस्पिटल के फैमिली और पीडियाट्रिक्स वार्ड का दौरा किया। उन्होंने उपचाराधीन मरीजों और बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जोनल प्रेसिडेंट ने अस्पताल की ओर से प्रदान की जा रही समग्र चिकित्सा और आशा स्कूल के कुशल प्रबंधन की सराहना करते हुए अस्पताल की टीम के प्रयासों को सराहा। इसके बाद उन्होंने कॉन्फ्रेंस हॉल में मेरठ सैन्य स्टेशन की महिलाओं के साथ बैठक कर उनसे बातचीत की। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: आवा की जोनल प्रेजिडेंट ने मिलिट्री हॉस्पिटल का दौरा किया #AWWAZonalPresidentVisitsMilitaryHospital #SubahSamachar