Ayesha Khan: विंबलडन के पेज पर धुरंधर फेम आयशा खान, यूजर्स ने किया ट्रोल; बोले- पेज हैक हो गया क्या?

दुनिया का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन जारी है, जहां वर्ल्ड के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी अपनी योग्यता साबित करने मेंं लगे हुए हैं। इस बीच अभिनेत्री आयशा खान भी विंबलडन पहुंची, जिसकी तस्वीरें विंबलडन के आधिकारिक पेज ने शेयर की। लेकिन अब इन तस्वीरों पर यूजर्स एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं। विंबलडन ने शेयर की तस्वीरें दरअसल, विंबलडन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने एक्ट्रेस आयशा खान की तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- बॉलीवुड स्टार आयशा खान ने सेंटर कोर्ट की शोभा बढ़ाई। पोस्ट में एक्ट्रेस रेड कलर की शानदार ड्रेस में नजर आ रही हैं। पहली फोटो में आयशा फ्रेड पेरी के स्मारक के पास खड़ी नजर आ रही हैं। बता दें कि फ्रेड पेरी पहले पुरुष खिलाड़ी थे, जिन्होंने पहला विंबलडन जीता था। एक तस्वीर में आयशा विंबलडन की ट्रॉफी पकड़े नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में एक्ट्रेस टेनिस बॉल पर अपना सिग्नेचर करती दिखाई दे रही हैं। वहीं एक तस्वीर में आयशा आइसक्रीम का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। बाकी तस्वीरों में आयशा विंबलडन कोर्ट घूमती नजर आ रही हैं। View this post on Instagram A post shared by Wimbledon (@wimbledon)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 15:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayesha Khan: विंबलडन के पेज पर धुरंधर फेम आयशा खान, यूजर्स ने किया ट्रोल; बोले- पेज हैक हो गया क्या? #Bollywood #National #AyeshaKhan #Wimbledon #Wimbledon2026 #Wimbledon2026Schedule #WimbledonLive #WimbledonMatches #AyeshaKhanInWimbledon #AyeshaKhanTroll #SubahSamachar