Ayodhya: अधिवक्ता संघ ने राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर बयान देने पर लगायी रोक

राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मुद्दे पर अधिवक्ता संघ अयोध्या गंभीर हो गया है। फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा किया कि राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले में कोई अधिवक्ता अपना बयान जारी न करे। अधिवक्ता संघ की ओर से अधिकृत व्यक्ति को ही इस मुद्दे पर संघ की ओर से पक्ष रखने का अधिकार है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर अधिवक्ता संघ की ओर से एक कमेटी भी बनाई गई। फैजाबाद बार एसोसिएशन के आंदोलन पर पूरे देश की निगाहें रहती हैं। ऐसे मामलों में अधिवक्ता की ओर से दिए गए बयान को शासन व प्रशासन बड़ी गंभीरता से लेता है। इसलिए भविष्य में राम मंदिर चढ़ावा धनराशि चोरी के मामले में किसी अधिवक्ता की ओर से मीडिया को बयान न देने की अपील किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 19:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya: अधिवक्ता संघ ने राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर बयान देने पर लगायी रोक #CityStates #Ayodhya #UttarPradesh #Lucknow #AyodhyaNews #UpNews #RamMandirNews #Exclusive #NitinMishra #SubahSamachar