Ayodhya: रामलला के दरबार पहुंचे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बोले- सुख-समृद्धि की करेंगे कामना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। दर्शन से पहले केजरीवाल ने कहा कि वह भगवान राम से देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। उन्होंने बताया कि रामलला के दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत संत-महात्माओं से मुलाकात का भी उनका कार्यक्रम है। अयोध्या दौरे के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि शाम करीब चार बजे वह पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 11:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya: रामलला के दरबार पहुंचे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बोले- सुख-समृद्धि की करेंगे कामना #CityStates #Ayodhya #UttarPradesh #AyodhyaNews #UpNews #ArvindKejriwal #SubahSamachar