Ayodhya: चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज! क्या CBI को सौंपी जा सकती है जांच?
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की तैयारी है। 29 जून को इस मामले में सुनवाई संभावित है। याचिकाओं में पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने, उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग बनाने और चढ़ावे का कैग से ऑडिट कराने की मांग की गई है। मामला सामने आने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा सवालों के घेरे में आ गए थे। लगातार उठ रहे सवालों और बढ़ते दबाव के बाद दोनों ने इस्तीफा दे दिया। लेकिन अब तक उनके इस्तीफे पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ट्रस्ट का कहना है कि इस पर निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा। सवाल उठ रहा है कि इतने गंभीर मामले में कार्रवाई के लिए बैठक का इंतजार क्यों किया जा रहा है क्या मामले को शांत होने का समय दिया जा रहा है बताया जा रहा है कि पहले मामले में कार्रवाई में देरी हुई, फिर एसआईटी बनी और करीब 20 दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। अब इस्तीफे पर फैसला भी 11 जुलाई की बैठक तक टल गया है। ऐसे में लोगों की नजरें अब जांच और ट्रस्ट के अगले कदम पर टिकी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 04:20 IST
Ayodhya: चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज! क्या CBI को सौंपी जा सकती है जांच? #ShortVideos #Uttarakhand #Ayodhya #RamTemple #RamTempleOfferingTheft #RamTempleOfferingTheftInvestigation #LucknowNewsInHindi #LatestLucknowNewsInHindi #LucknowHindiSamachar #SubahSamachar
