अयोध्या चढ़ावा चोरी: ध्वज डिजाइन करने वाले इतिहासकार का चंपत राय पर हमला, बोले-भाई-भतीजावाद को देते थे बढ़ावा
अयोध्या राम मंदिर के लिए ध्वज डिजाइन करने वाले इतिहासकार डॉ. ललित मिश्र ने चंपत राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय मंदिर में भी भाई भतीजावाद को बढ़ावा दे रहे थे। मंदिर ट्रस्ट के कामकाज में पारदर्शिता का अभाव था। निर्णय लेने की प्रक्रिया में सीमित लोगों की भूमिका रही और कई महत्वपूर्ण मामलों में व्यापक चर्चा नहीं की गई। यदि सभी सदस्यों और संतों की राय को समान महत्व दिया जाता तो कई विवादों से बचा जा सकता था। इंडोलॉजिस्ट डॉ. मिश्र ने अयोध्या के राम मंदिर में चंदा घोटाले पर बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि चंपत राय के कार्यकाल में कुछ चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दी गई, जबकि लंबे समय से मंदिर आंदोलन से जुड़े कई कार्यकर्ताओं और संतों की अनदेखी की गई। इससे संगठन और मंदिर व्यवस्था के भीतर असंतोष की स्थिति बनी। उन्होंने बताया कि चंपत राय ने समस्त शास्त्रों के खिलाफ जाकर अपनी जिद्द की वजह से जिस तरह से श्री राम जन्म भूमि मंदिर प्रांगण में अहिल्या का मंदिर बनवाया वह भी निंदनीय है। इसमें भी घोटाला किया गया। वाल्मीकि रामायण के बाल कांड में अहिल्या प्रकरण की अपवित्रता को स्पष्ट रूप से दिखाया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 01:59 IST
अयोध्या चढ़ावा चोरी: ध्वज डिजाइन करने वाले इतिहासकार का चंपत राय पर हमला, बोले-भाई-भतीजावाद को देते थे बढ़ावा #CityStates #Noida #GreaterNoidaNews #FlagDesigner #ChampatRai #SubahSamachar
