राम मंदिर चढ़वा चोरी: 'नौकरी छोड़ संघ से जुड़े, आपातकाल में 18 माह जेल में रहे'; UP के इस जिले के हैं चंपत राय

अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की बात सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय बंसल बिजनौर जिले के नगीना के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रवक्ता पद छोड़ दिया था और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। वह आपातकाल में जेल भी गए। 18 नवंबर 1946 को जनपद बिजनौर के नगीना में मोहल्ला सरायमीर के रामेश्वर प्रसाद और सावित्री देवी के घर जन्मे चंपत राय करीब साढ़े चार दशक पहले श्रीराम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेने व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे और नगीना में परिवार को छोड़ दिया था। वह दस भाई-बहनों में दूसरे नंबर के हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 09:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राम मंदिर चढ़वा चोरी: 'नौकरी छोड़ संघ से जुड़े, आपातकाल में 18 माह जेल में रहे'; UP के इस जिले के हैं चंपत राय #CityStates #Meerut #Bijnor #UttarPradesh #RamMandirAyodhya #RamMandirDonation #SubahSamachar