Ayodhya News: अबू धाबी में चमके अयोध्या के निशानेबाज, मंडलायुक्त ने किया सम्मानित

अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स की शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अयोध्या का नाम रोशन करने वाले दो खिलाड़ियों डॉ. डीआर भुवन और इंटरनेशनल कोच दीपक दुबे को मंडलायुक्त राजेश कुमार ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया।दोनों खिलाड़ी अबू धाबी में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस वैश्विक आयोजन में विश्व के अनेक देशों से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच अयोध्या मंडल के इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी श्रेणी में दो-दो पदक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे अयोध्या मंडल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाएं अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे प्रदेश और देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। इस अवसर पर कोच सनी कुमार वर्मा की सराहना की। मंडलायुक्त ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे एक समर्पित एवं कुशल प्रशिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सम्मान समारोह में जैनुलाब्दीन खान, डॉ. अजय सिंह, दीपांशु दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 18:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: अबू धाबी में चमके अयोध्या के निशानेबाज, मंडलायुक्त ने किया सम्मानित #AyodhyaShootersShineInAbuDhabi #HonoredByDivisionalCommissioner #SubahSamachar