अयोध्या: भक्तों की संख्या बढ़ने के बावजूद आखिर क्यों घटता गया चढ़ावा, एसआईटी के यह बात बनी गुत्थी

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है, लेकिन इसके विपरीत मंदिर को प्राप्त होने वाले चढ़ावे और कुल आय में साल-दर-साल गिरावट दर्ज की गई है। यही विरोधाभास अब राम मंदिर की दान व्यवस्था की जांच कर रही एसआईटी के लिए भी महत्वपूर्ण जांच बिंदु बन गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में मंदिर को 363.34 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी। यह आंकड़ा वर्ष 2024-25 में 327.07 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ष 2025-26 में कुल आय केवल 220.81 करोड़ रुपये दर्ज की गई। यानी तीन वर्षों में कुल आय में करीब 142 करोड़ रुपये की कमी आई है। दिलचस्प तथ्य यह है कि इसी अवधि में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही। 2023 में 5.75 करोड़, 2024 में 16.44 और पिछले साल 2025 में 22.42 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। इस साल मई तक सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या आ चुके हैं। ट्रस्ट के अनुसार, वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 70 से 80 हजार श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं। पर्व, त्योहार और सप्ताहांत पर यह संख्या दो से तीन गुना तक पहुंच जाती है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी इस तथ्य का भी परीक्षण कर रही है कि जब मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है, तो फिर दान और चढ़ावे की राशि में लगातार गिरावट किस कारण से दर्ज हो रही है। जांच एजेंसी दान संग्रहण, गणना, रिकॉर्डिंग, बैंक जमा प्रक्रिया तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त दान के आंकड़ों का मिलान कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 19:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अयोध्या: भक्तों की संख्या बढ़ने के बावजूद आखिर क्यों घटता गया चढ़ावा, एसआईटी के यह बात बनी गुत्थी #CityStates #Lucknow #Ayodhya #RamTempleOfferingsControversy #AyodhyaRamTemple #DonationsStolenAtRamTemple #SubahSamachar