Dehradun News: प्रत्येक जिले में संचालित होगी आयुर्वेद मोबाइल मेडिकल यूनिट

-आयुष विभाग शीघ्र केंद्र सरकार को भेजेगा प्रस्ताव-एक मार्च से सभी आयुर्वेद अस्पताल में ऑनलाइन होगा मरीजों का पंजीकरण-आयुष सचिव रंजना राजगुरु ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षाअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही आयुष विभाग की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा एक मार्च से सभी आयुर्वेद अस्पतालों में मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जाएगा।बुधवार को आयुष सचिव रंजना राजगुरु ने विभागीय कार्यों, चिकित्सालयों में डिजिटलीकरण की समीक्षा की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्राप्त बजट, राष्ट्रीय आयुष मिशन के कार्यों व प्रत्येक जिले में आयुर्वेद उत्कृष्ट केंद्र बनाने पर चर्चा की गई। आयुष सचिव ने बताया कि पहले चरण में 13 जिलों में बीमारियों के आधार पर आयुर्वेद उत्कृष्ट केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार की ओरर से प्रत्येक केंद्र के लिए 10 लाख रुपये की राशि दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक मार्च से आयुष चिकित्सालयों में रोगी पंजीकरण की व्यवस्था को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल लागू किया जाए। इसके अलावा प्रतिमाह न्यूनतम आठ चिकित्सालयों का अनिवार्य निरीक्षण करने के साथ दवाओं के स्टॉक रजिस्टर को नियमित रूप रखरखाव किया जाए। विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए कर्मचारियों की की गतिविधियों व प्रगति की प्रभावी निगरानी के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी चिकित्सालय में रोगियों की संख्या में कमी पाई जाती है, तो विभाग के संसाधनों का बेहतर लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए ऐसे चिकित्सालयों को अधिक रोगी संख्या वाले स्थलों पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। इसके अलावा 10 से 25 बेड वाले आयुर्वेद चिकित्सालय मुनिकीरेती, कोटद्वार, झाझरा, बडकोट और चंबा के उच्चीकरण व उपकरणों की उपलब्धता पर चर्चा की गई। बैठक में निदेशक आयुर्वेद डॉ. विजय कुमार जोगदंडे समेत सभी जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 20:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: प्रत्येक जिले में संचालित होगी आयुर्वेद मोबाइल मेडिकल यूनिट #AyurvedaMobileMedicalUnitWillBeOperatedInEveryDistrict #SubahSamachar