Panipat News: आयुष विभाग ने खिलाड़ियों को कराया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

पानीपत। आयुष विभाग की ओर से सोमवार को शिवाजी और जिले के विभिन्न खेल परिसरों और प्रशिक्षण केंद्रों पर सूर्य नमस्कार अभ्यास कराया। करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स प्रशिक्षक महिपाल ने बताया कि आयुष विभाग की ओर से सुबह और सायं के सत्र में आयोजित इस अभ्यास में 15 से 30 मिनट के दौरान 6 से 12 बार सूर्य नमस्कार कराया गया। कार्यक्रम के तहत कुश्ती, एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो, खो-खो, वॉलीबॉल, शूटिंग सहित अन्य खेलों के कोचों ने अपने-अपने केंद्रों पर बच्चों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। इस तरह के योग कार्यक्रमों से बच्चों की फिटनेस, अनुशासन और एकाग्रता में सुधार होता है। यह कार्यक्रम छह फरवरी तक किया जाएगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 03:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: आयुष विभाग ने खिलाड़ियों को कराया सूर्य नमस्कार का अभ्यास #AYUSHDepartmentMadePlayersPracticeSuryaNamaskar #SubahSamachar