Kullu News: रोग मुक्त रहने के लिए बताईं आयुष पद्धतियां

आयुष मेले में 332 मरीजों का किया इलाजबंजार के पलाहच में किया गया आयोजन संवाद न्यूज एजेंसीबंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत पलाहच में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचने के लिए आयुष मेले का आयोजन किया गया। आयुष विभाग की ओर से आयोजित मेले में उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा मुख्यातिथि रहे। मेले में विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 332 मरीजों का उपचार किया और उन्हें रोग मुक्त रहने के लिए आयुष पद्धतियों से भी अवगत करवाया। इसके अलावा मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरण के साथ उनके रक्तचाप और मधुमेह जांच मौके पर की गई। मुख्यातिथि उपमंडलाधिकारी पंकज शर्मा ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने आयुष विभाग के चिकित्सकों और अधिकारियों से बातचीत करते हुए लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि आयुष पद्धतियां भारतीय चिकित्सा प्रणाली की प्राचीन एवं समृद्ध विरासत हैं, जिनका महत्व आज के वैश्विक परिदृश्य में और भी प्रासंगिक हो गया है। आधुनिक जीवनशैली के कारण बढ़ रही विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी पद्धतियां अत्यंत उपयोगी साबित हो रही हैं। उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज ने कहा कि आमजन के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग ने आयुष मेले का आयोजन किया। इसमें 332 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही मेले में 200 औषधीय पौधे भी वितरित किए। कुल्लू में आयुष विभाग हर उपमंडल में आयुष मेला का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य हर एक व्यक्ति तक उपचार सुविधा को पहुंचाना है। आयुष विभाग लोगों को निरोग रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। -सोनिया दुग्गल, जिला आयुष अधिकारी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 25, 2026, 19:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: रोग मुक्त रहने के लिए बताईं आयुष पद्धतियां #AyushMethodsToldToRemainDiseaseFree #SubahSamachar