Kullu News: लाहौल में आयुष मंत्री यादविंद्र फहराएंगे तिरंगा
हिमाचल दिवस की तैयारियों के लिए हुई बैठकसंवाद न्यूज एजेंसीकेलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए केलांग में बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने की। उन्होंने सभी विभागों को तैयारियों में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल दिवस हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है। सभी विभाग इसे यादगार बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को मंच की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत बोर्ड को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साडा को संपूर्ण परिसर की स्वच्छता जबकि जलशक्ति विभाग को पर्याप्त स्वच्छ जल आपूर्ति का दायित्व सौंपा। पुलिस एवं वन विभाग को परेड और मार्चपास्ट में सक्रिय भागीदारी के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी जिनमें वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग, प्राथमिक विद्यालय केलांग और केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इन प्रस्तुतियों से हिमाचल की लोक संस्कृति का जीवंत चित्रण होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 08, 2026, 16:08 IST
Kullu News: लाहौल में आयुष मंत्री यादविंद्र फहराएंगे तिरंगा #AYUSHMinisterYadavindraWillHoistTheTricolorInLahaul #SubahSamachar
