Himachal: हिमकेयर के साथ आयुष्मान योजना की भी होगी जांच, विजिलेंस ने रिकाॅर्ड मांगा
हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना में स्वास्थ्य योजनाओं के दुरुपयोग को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं। विजिलेंस की जांच की सुई आयुष्मान योजना की ओर भी घूम रही है। पता चला है कि जो लोग आयुष्मान योजना में कवर थे, उनके भी निजी अस्पतालों ने हिमकेयर कार्ड बनाकर सरकारी कोष को चूना लगाया। ऐसे में विजिलेंस अब हिमकेयर के साथ आयुष्मान योजना की भी जांच करेगी। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने योजना का रिकॉर्ड मांग लिया है।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तीन महीने के भीतर जांच पूरी कर तथ्य सामने लाने को कहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 01, 2026, 22:16 IST
Himachal: हिमकेयर के साथ आयुष्मान योजना की भी होगी जांच, विजिलेंस ने रिकाॅर्ड मांगा #CityStates #Shimla #Himcare #SubahSamachar
