Azamgarh: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, डीएफओ कार्यालय का स्टेनो 7,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने वन विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएफओ कार्यालय में तैनात स्टेनो को 7,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद वन विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप सरीखा माहौल है। क्या है पूरा मामला मुबारकपुर थाना क्षेत्र निवासी मनोज विश्वकर्मा ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि पेड़ कटान की ऑनलाइन अनुमति दिलाने के एवज में डीएफओ कार्यालय में तैनात स्टेनो कपिलदेव यादव रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को 7,500 रुपये लेकर भेजा गया। जैसे ही स्टेनो ने रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात एंटी करप्शन टीम ने डीएफओ कार्यालय के मुख्य गेट के पास उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 16:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Azamgarh: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, डीएफओ कार्यालय का स्टेनो 7,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार #CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhNews #AzamgarhLatestNews #CrimeNews #SubahSamachar