आजमगढ़: दिव्यांग को बना दिया संविदा परिचालक, 2025 में जारी हुआ था लाइसेंस; मेडिकल प्रमाणपत्रों की होगी जांच

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के आजमगढ़ डिपो में संविदा परिचालक सुमन यादव की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता कृपामणि तिवारी ने उनकी शारीरिक स्थिति के मद्देनजर नियुक्ति के समय निर्धारित मेडिकल फिटनेस और पात्रता संबंधी नियमों के पालन की जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक, क्षेत्रीय प्रबंधक और आजमगढ़ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। शिकायत में सवाल उठाया गया है कि संविदा परिचालक के पद पर नियुक्ति के समय संबंधित कर्मचारी का अधिकृत मेडिकल परीक्षण किस चिकित्सा अधिकारी ने किया था और फिटनेस प्रमाणपत्र कब जारी हुआ था। साथ ही, आवेदन पत्र और घोषणा-पत्र में शारीरिक स्थिति से जुड़े तथ्यों का सही उल्लेख किए जाने और नियुक्ति के दौरान निर्धारित शर्तों का पालन होने की भी जांच कराने की मांग की गई है। कृपामणि तिवारी ने नियुक्ति से जुड़े संपूर्ण अभिलेखों, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र और संविदा संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कराने का अनुरोध किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आजमगढ़: दिव्यांग को बना दिया संविदा परिचालक, 2025 में जारी हुआ था लाइसेंस; मेडिकल प्रमाणपत्रों की होगी जांच #CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhNews #DivyangConductor #ContractConductor #SubahSamachar