बाबा बालक नाथ मंदिर: 33 कैमरों की नजर में रहेगा चढ़ावा; गणना कक्ष में 360 डिग्री निगरानी, ड्रेस कोड भी तय

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चढ़ावे की सुरक्षा और गणना व्यवस्था अब 33 नए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। गणना कक्ष में पांच कैमरे होंगे, जबकि बीचोबींच 360 डिग्री कैमरा स्थापित किया गया है, जो कक्ष में होने वाली हर गतिविधि रिकॉर्ड करेगा। गणना कक्ष का कोई भी हिस्सा कैमरे की निगरानी से बाहर नहीं रहेगा। गणना के दौरान कर्मचारियों की गतिविधियों से लेकर नकदी के रखे जाने और नोटों के बंडल तैयार करने तक की प्रक्रिया रिकॉर्ड होगी। चढ़ावा कक्ष से लेकर स्टोर गैलरी, स्टोर रूम, गेस्ट रूम और गणना कक्ष के बाहर तक कैमरों का जाल बिछाया गया है। इतना ही नहीं, गणना में शामिल कर्मचारियों के लिए बिना जेब की विशेष वर्दी भी तैयार करवाई जा रही है। सफेद पायजामा और पीले कुर्ते वाली 35 वर्दियां एक सप्ताह के भीतर तैयार होने की उम्मीद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 22:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बाबा बालक नाथ मंदिर: 33 कैमरों की नजर में रहेगा चढ़ावा; गणना कक्ष में 360 डिग्री निगरानी, ड्रेस कोड भी तय #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Hamirpur(himachal) #BabaBalakNathTemple #SubahSamachar