Meerut News: बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली

लावड़। कस्बे में शुक्रवार को फाल्गुन मास की बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा कस्बे के विभिन्न गलियों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।जमालपुर मार्ग स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर के भक्त सोनू ने बताया कि शुक्रवार को आंवला एकादशी थी, जिसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन खाटू श्याम की हर वर्ष की भांति निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर बड़ा मंदिर, छोटा बाजार, मेन बाजार से होते हुए मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मूलचंद सैनी, मोहन सैनी, अंकुर आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 16:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली #BabaKhatuShyam'sNishanYatraWasTakenOut #SubahSamachar