मध्य प्रदेश: महाकालेश्वर मंदिर में विजयादशमी पर बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज अश्विन शुक्ल पक्ष की विजयादशमी तिथि पर मंगलवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। विजयादशमी पर बाबा महाकाल का विशेष शृंगार विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की विजयादशमी तिथि पर बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पुजारीगण ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया और दूध, दही, घी, शक्कर तथा फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई। भांग से किया गया बाबा महाकाल का शृंगार विजयादशमी पर बाबा महाकाल के शृंगार की विशेष बात यह रही कि उनका भांग से शृंगार किया गया। इस दौरान भगवान महाकाल को त्रिनेत्र से भी सजाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करते नजर आए। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। शरद पूर्णिमा तक आरती का यही रहेगा समय महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा तक प्रभावी रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए आरती का समय इस प्रकार है: भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक दध्योदक आरती: सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक भोग आरती: सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक संध्या आरती: शाम 7:00 से 7:45 बजे तक शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक महाकाल मंदिर की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित जानकारी के लिए श्रद्धालु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं। मंदिर में दर्शन, आरती, पूजन और दान सहित अन्य जानकारियां 24 घंटे इन नंबरों पर प्राप्त की जा सकती हैं: 0734-2559272 0734-2559275 0734-2559276 0734-2559277

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 05:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मध्य प्रदेश: महाकालेश्वर मंदिर में विजयादशमी पर बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #महाकालेश्वरमंदिर #बाबामहाकाल #विजयादशमी2026 #महाकालभस्मआरती #उज्जैनमहाकालमंदिर #बाबामहाकालश्रृंगार #भांगसेश्रृंगार #SubahSamachar