Kangra News: बैडमिंटन और वॉलीबाल टूर्नामेंट चार अगस्त से
बरियाल (कांगड़ा)। पंचायत खब्बल में खब्बल की आवाज संस्था के सौजन्य से बैडमिंटन एवं वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट राजकीय मिडल स्कूल खब्बल के खेल मैदान में चार से सात अगस्त तक शाम चार बजे से रात 11 बजे तक बिजली की रोशनी में आयोजित किए जाएंगे। खब्बल पंचायत के उपप्रधान राजेश राणा ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। टूर्नामेंट में बैडमिंटन डबल मुकाबले के लिए प्रवेश शुल्क 600 रुपये प्रति टीम और वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए 1500 रुपये प्रति टीम एंट्री फीस निर्धारित की गई हैं। इच्छुक खिलाड़ी दो अगस्त तक प्रवेश शुल्क सहित टीमों का पंजीकरण करवा सकते हैं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 18:01 IST
Kangra News: बैडमिंटन और वॉलीबाल टूर्नामेंट चार अगस्त से #BadmintonAndVolleyballTournamentsFromAugust4 #SubahSamachar
