BAFTA 2026: भारतीय फिल्म बूंग ने पहली बार जीता बाफ्टा अवॉर्ड, वन बैटल आफ्टर अनदर और सिनर्स का रहा दबदबा
बाफ्टा अवॉर्ड 2026 का आयोजन रविवार देर रात लंदन में किया गया। इस अवॉर्ड में भारतीय फिल्म बूंग ने चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा इस बार बाफ्टा में 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' का दबदबा रहा। लियोनार्डो डिकैप्रियो की एक्शन थ्रिलर फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत छह पुरस्कार जीते। वहीं अमेरिकन फिल्म सिनर्स और हॉरर कहानी फ्रैंकस्टीन ने तीन-तीन पुरस्कार जीते। जेसी बकले ने हैमनेट के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। जबकि रॉबर्ट आरामयो ने ब्रिटिश इंडी फिल्म आई स्वियर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया। यहां देखिए पूरी लिस्ट।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 02:16 IST
BAFTA 2026: भारतीय फिल्म बूंग ने पहली बार जीता बाफ्टा अवॉर्ड, वन बैटल आफ्टर अनदर और सिनर्स का रहा दबदबा #Hollywood #National #BaftaAwards2026 #BaftaAwards2026Live #BaftaAwards2026LiveUpdate #BaftaAwards2026FullWinnersList #BoongManipuriMovie #AliaBhatt #FarhanAkhtar #BaftaAwards2026BoongWinner #SubahSamachar
