Baghpat: साइबर थाने में धारा बदलने का खेल, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी हटे, एसपी की बड़ी कार्रवाई

बागपत में साइबर ठगी के मामलों में कथित अनियमितताओं को लेकर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाने के इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई सहारनपुर के देवबंद से पकड़े गए तीन लोगों में से दो को बिना कार्रवाई के छोड़े जाने और मामले में कथित रूप से धाराएं बदलने की शिकायत के बाद की गई। देवबंद से तीन लोगों को पकड़ने के बाद शुरू हुई जांच जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले साइबर थाना पुलिस सहारनपुर जिले के देवबंद से तीन लोगों को पकड़कर बागपत लाई थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि अपराध शाखा ने तीन लोगों को पकड़ा है। गोपनीय जांच में सामने आया कि कार्रवाई अपराध शाखा ने नहीं, बल्कि साइबर थाना पुलिस ने की थी। जांच में यह भी सामने आया कि पकड़े गए तीन लोगों में से एक को नोटिस देकर छोड़ दिया गया, जबकि दो अन्य को बिना किसी कार्रवाई के जाने दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 13:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Baghpat: साइबर थाने में धारा बदलने का खेल, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी हटे, एसपी की बड़ी कार्रवाई #CityStates #Baghpat #बागपतसमाचार #साइबरथाना #साइबरपुलिस #एसपीसूरजकुमारराय #पुलिसकार्रवाई #इंस्पेक्टरहटाएगए #साइबरठगी #देवबंद #सहारनपुर #पुलिसजांच #SubahSamachar