Baghpat: कट की मांग को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से इकोनॉमिक कॉरिडोर पर बनाया रास्ता, पुलिस ने रोका
बागपत जनपद मेंगांगनौली के पास दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध का तरीका बदल दिया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर चलाकर राजमार्ग पर चढ़ने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें रोक दिया। ट्रैक्टर से बनाया चढ़ने का रास्ता धरने पर बैठे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से राजमार्ग के किनारे की मिट्टी नीचे खींचकर ऊपर चढ़ने का अस्थायी रास्ता बनाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि लंबे समय से कट की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है। यह भी पढ़ें:West UP Weather:सूरज बरसा रहा आग, गर्म हवा ने बढ़ाई बेचैनी, वेस्ट यूपी में मॉनसून के इंतजार में लोग बेहाल
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 13:01 IST
Baghpat: कट की मांग को लेकर प्रदर्शन, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से इकोनॉमिक कॉरिडोर पर बनाया रास्ता, पुलिस ने रोका #CityStates #Baghpat #बागपतसमाचार #गांगनौली #कटकीमांग #दिल्लीदेहरादूनइकोनॉमिककॉरिडोर #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन #ट्रैक्टरसेरास्ता #पुलिसकार्रवाई #बड़ौत #SubahSamachar
