Bahraich: ट्रेलर व मिनी ट्रक में टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग, दो चालकों की जलकर मौत
बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात दोवाहनों में आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसके बादवाहनों में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद दरगाह पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वाहनों में फंसने से दो चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दरगाह थाना क्षेत्र में स्थित आसाम चौराहे के पास देर रात करीब 12 बजे सीमेंट लदे ट्रेलर व मशीनरी का समान लेकर आ रहे मिनी ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दरगाह पुलिस व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इस दौरान जब तक आग पर काबू पाया जाता। दोनों वाहनों के चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मार्चरी में रखवाया है। दरगाह थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में दोनों चालकों की बुरी तरह जलने से मौत हो गई। ट्रेलर चालक की पहचान जीतलाल यादव निवासी जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृत चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 15:54 IST
Bahraich: ट्रेलर व मिनी ट्रक में टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग, दो चालकों की जलकर मौत #CityStates #Bahraich #Lucknow #BahraichNews #AccidentInBahraich #DargahThanaBahraich #SubahSamachar
