Ayodhya News: हत्या के प्रयास मामले में दाे भाइयों की जमानत अर्जी निरस्त
अयोध्या। घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी दो सगे भाइयों दीपू उर्फ दीपक व सुनमुन की जमानत अर्जी अदालत ने निरस्त कर दी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेंद्र मोहन सहाय ने चोटिल जय मिश्रा को सिर में आई गंभीर चोटों के मेडिकल रिपोर्ट व जमानत का पर्याप्त आधार न पाते हुए यह आदेश पारित किया है।अभियोजन के अनुसार घटना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र की चार अप्रैल की है। छोटी देवकाली निवासी जय मिश्रा के ऊपर दोपहर में 12:30 बजे मोहल्ले के किशन के पुत्रों दीपू व सुनमुन, किशन की पत्नी ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी व ईंट से हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर कई लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी व गालियां देते हुए भाग गए। घटना की रिपोर्ट कोतवाली अयोध्या में दर्ज कराई गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 21:13 IST
Ayodhya News: हत्या के प्रयास मामले में दाे भाइयों की जमानत अर्जी निरस्त #BailApplicationsOfTwoBrothersRejectedInAttemptedMurderCase #SubahSamachar
