कुणाल कामरा: स्टैंडअप कॉमेडियन के हैदराबाद इवेंट का विरोध क्यों? बजरंग दल ने लगाए आरोप, दे डाली ये चेतावनी
चर्चित कॉमेडियन कुणाल कामरा के हैदराबाद इवेंट का बजरंग दल ने कथित तौर पर विरोध किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बजरंग दल का आरोप है कि हिंदू देवी-देवताओं राम और सीता के बारे में कुणाल कामरा की टिप्पणियां आपत्तिजनक हैं। इसके बाद, हैदराबाद के TGRTC कला भवन में रविवार को होने वाले कॉमेडियन के शो से पहले तनाव का माहौल बन गया। बजरंग दल ने क्या कहा बजरंग दल ने हैदराबाद पुलिस से शिकायत करके इस कार्यक्रम को रोकने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर शो हुआ तो वे कार्रवाई करेंगे। हैदराबाद बजरंग दल ने कहा, 'हम आज TGRTC कला भवन, आरटीसी एक्स रोड्स, हैदराबाद में होने वाले 'हिंदू-विरोधी' कुणाल कामरा के शो को रोकेंगे। कुणाल कामरा हमेशा हिंदू देवी-देवताओं राम और सीता की आलोचना करते हैं। पहले भी कई जगहों पर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं'।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 16:00 IST
कुणाल कामरा: स्टैंडअप कॉमेडियन के हैदराबाद इवेंट का विरोध क्यों? बजरंग दल ने लगाए आरोप, दे डाली ये चेतावनी #Bollywood #Entertainment #National #BajrangDalWarnsOverKunalKamraHyderabadEvent #StandUpComedianKunalKamra #KunalKamra #KunalKamraHyderabadEvent #KunalKamraHyderabadEventControversy #SubahSamachar
