बलिया: विद्यालय में फीस वसूली, दूध-फल के भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत; बीएसए ने बीईओ चिलकहर को सौंपी जांच

चिलकहर शिक्षा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीराभांटी स्थित फातिमा नगर जूनियर हाई स्कूल में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों से फीस वसूली और मध्याह्न भोजन योजना के तहत दूध व फल वितरण के नाम पर भुगतान में अनियमितता सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी चिलकहर को जांच अधिकारी नामित कर दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बीएसए की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बीराभांटी निवासी सुजीत कुमार सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों से फीस ली जाती है। इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उस समय विद्यालय की ओर से कुछ बच्चों और अभिभावकों के हस्ताक्षर कराकर जवाब दिया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 21, 2026, 21:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बलिया: विद्यालय में फीस वसूली, दूध-फल के भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत; बीएसए ने बीईओ चिलकहर को सौंपी जांच #CityStates #Varanasi #Ballia #School #SchoolFees #FeeCollection #MilkPayment #FruitPayment #SubahSamachar