Sirmaur: राजगढ़ में पाकिस्तानी झंडे जैसे निशान वाला मिला गुब्बारा, दहशत और अफवाहों के बीच जांच शुरू

विकास खंड राजगढ़ की माटल-बखोग पंचायत के बखोग गांव में रविवार सुबह संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडे जैसा निशान और पीआईए लिखा है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बखोग निवासी लोकेंद्र ठाकुर और जगदीश ठाकुर ने बताया कि सुबह जब वे बगीचे में काम कर रहे थे, तब एक महिला को हरे और सफेद रंग का गुब्बारा दिखाई दिया। महिला ने इसकी ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। गुब्बारे पर पाकिस्तान के झंडे जैसा चिह्न और पीआईए लिखा मिला। गुब्बारे पर उर्दू में कुछ शब्द और कोड भी अंकित है। लोगों ने मोबाइल से कोड को स्कैन करने की कोशिश की, जिसके बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे भ्रम फैलाने की कोशिश से जोड़कर देखा, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया। प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 06:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sirmaur: राजगढ़ में पाकिस्तानी झंडे जैसे निशान वाला मिला गुब्बारा, दहशत और अफवाहों के बीच जांच शुरू #CityStates #Sirmour #Sirmaur #Balloon #PakistaniFlag #SubahSamachar