Mandi News: शिल्ह गहरी मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शराब पर रोक

शिल्ह गहरी मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शराब पर रोकउल्लंघन करने पर 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधानचौहार घाटी से निकला नशामुक्त समाज का संदेशसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। चौहार घाटी की शिल्हबुधानी पंचायत के मूल ठांव डेहरा बुधान गांव में देवता शिल्ह गहरी के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह में देव समाज ने तीन दिनों तक शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय को घाटी में नशामुक्त समाज की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है और इसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।देवता शिल्ह गहरी का भव्य मंदिर पारंपरिक काष्ठकुणी शैली में तैयार किया गया है। करीब 40 लाख रुपये की लागत से बने इस मंदिर के निर्माण में चौहार घाटी की जनता, श्रद्धालुओं और देश-प्रदेश में बसे भक्तों ने अपनी श्रद्धा अनुसार अंशदान देकर योगदान दिया है। यह मंदिर आठ माह में तैयार किया गया है। देवता चौहार घाटी के उन आठ प्रमुख देवताओं में शामिल हैं, जो ऐतिहासिक काहिका मेले में विशेष रूप से भाग लेते हैं। मंदिर निर्माण में घाटी के अन्य सात प्रमुख देवताओं और उनके कारदारों ने भी सहयोग दिया है। मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 27, 28 और 29 जून को किया जाएगा। 25 जून को देवता शिल्ह गहरी का पवित्र रथ निकलेगा, जबकि 26 जून को देवता अपने मूल स्थान पहुंचेंगे। 27 जून को वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मंदिर की विधिवत प्रतिष्ठा होगी। 28 जून को सुबह नड़ द्वारा छिद्रा किया जाएगा तथा सुबह 10 बजे के बाद विभिन्न देव समितियों का स्वागत किया जाएगा। 29 जून को भंडारे का आयोजन होगादेवता की आज्ञा और देव समाज की सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि प्रतिष्ठा समारोह के दौरान कोई भी व्यक्ति न शराब का सेवन करेगा और न ही किसी अन्य को पिलाएगा। मंदिर परिसर में बीड़ी-सिगरेट का सेवन और उन्हें ले जाना पहले से ही वर्जित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। -इंद्र रावत, प्रधान मंदिर प्रबंधन कमेटी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 18:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: शिल्ह गहरी मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शराब पर रोक #BanOnAlcoholDuringTheShilhGahriTempleConsecrationCeremony. #SubahSamachar