Tehri News: नदी और गाड-गदेरों में डायनामाइट और ब्लीचिंग से मछली मारने पर पाबंदी

लालुर और सिलवाड़ पट्टी के जनप्रतिनिधियों की बैठक में लिया गया निर्णयनैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक में लालुर और सिलवाड़ पट्टी के जन प्रतिनिधियों ने स्थानीय स्तर पर नदी और गाड-गदेरों में डायनामाइट और ब्लीचिंग पाउडर से मछली मारने पर रोक लगा दी है। बैठक में तय किया गया कि जो भी व्यक्ति डायनामाइट और ब्लीचिंग से मछली का शिकार करते हुए पकड़ा जाएगा, उससे अर्थदंड वसूल कर पंचायत भी दंडित करेगी। लोनिवि अतिथिगृह में आयोजित बैठक में महिशा नंद कवि और शरण सिंह पंवार ने कहा कि अक्सर नदी और गाड-गदेरों में अवैध तरीके से मछली मारने की शिकायतें मिलती रहती है जिससे जलीय जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंच रहा है। बैठक में क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्थित नदियां और गाड- गदेरों में डायनामाइट और ब्लीचिंग पाउडर से मछली पकड़ने पर रोक लगाना जरूरी हो गया है। तय किया गया कि सार्वजनिक रूप से लिए गए फैसल के तहत कोई व्यक्ति डायनामाइट और ब्लीचिंग से मछली मारते हुए पकड़ा जाता है, तो पंचायत द्वारा उस पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि हमारा मौण मेला राजशाही के जमाने से चला आ रहा है, जो सालभर में एक बार मनाया जाता है लेकिन कुछ लोग ब्लीचिंग पाउडर और डायनामाइट डालकर मछलियों नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि, डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, महिशानंद कवि, शरण सिंह पवार, शिव प्रसाद कवि, जबर सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह कठैत, मनोज पंवार, गुलशन कवि, गंभीर सिंह रावत और रमेश तोमर आदि मौजूद थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 13:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: नदी और गाड-गदेरों में डायनामाइट और ब्लीचिंग से मछली मारने पर पाबंदी #BanOnFishingUsingDynamiteAndBleachingAgentsInRiversAndStreams. #SubahSamachar