बनारस लिट् फेस्ट- IIT छोड़कर सेना में आया, पांच गोलियां लगीं; कोई भी तकनीक फौजी का विकल्प नहीं

बनारस लिट् फेस्ट–4 में शनिवार को पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल अरुण अनंत नारायण ने कहा, आईआईटी छोड़कर फौज में गया और मुझे पांच बार गोली भी लग चुकी है। आप कहोगे कि ये बेवकूफी है, मगर बहादुरी और बेवकूफी दोनों साथ-साथ चलती है। अनंत नारायण ने आगे कहा कि फौज में कोई अटेडेंस नहीं होती, फिर भी सबसे ज्यादा अनुशासन और काम यहीं है। इसीलिए आईआईटी छोड़कर गया था। हमारे फौजियों को कोई भी तकनीक नहीं हटा सकती। योद्धा के अंदर अंदर मानवों का गुण चाहिए। तकनीक युद्ध की रणनीति बदल सकती है। तकनीक आएंगी-जाएंगी लेकिन फौजी इंसान ही रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय मामलों में हाथ में लठ और चेहरे पर सामान्य भाव लेकर चलें। देश को हम यहां तक लेकर आए हैं लेकिन छात्रों अब आपको भारत को आगे लेकर जाना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 31, 2026, 22:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बनारस लिट् फेस्ट- IIT छोड़कर सेना में आया, पांच गोलियां लगीं; कोई भी तकनीक फौजी का विकल्प नहीं #CityStates #Varanasi #BanarasLitFest2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar