बनारस लिट फेस्ट: पीयूष मिश्रा के शो के लिए टूट पड़े काशीवासी, ताज होटल के बाहर धक्कामुक्की

बनारस लिट फेस्ट में पीयूष मिश्रा की अंतिम प्रस्तुति का साक्षी बनने के लिए शहर के लोग टूट पड़े। ताज होटल के बाहर इतनी भीड़ हो गई कि सारे गेट बंद कर दिए गए और लोगों को बाहर हटाना पड़ा। कई लड़कियों को भी बाहर कर दिया गया। धक्कामुक्की में कई लड़कियां भी गिरकर चोटिल हो गईं। पीयूष मिश्रा का शो शाम सात बजे का था जबकि कार्यक्रम डेढ़ दो घंटे बाद शुरू हुआ। वहीं, मंच पर माइक टेस्टिंग करने से पहले पीयूष मिश्रा ने ऑडियंस को हटवाया। इस दौरान लोगों ने बताया कि लाठीचार्ज की नौबत आ गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 06:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बनारस लिट फेस्ट: पीयूष मिश्रा के शो के लिए टूट पड़े काशीवासी, ताज होटल के बाहर धक्कामुक्की #CityStates #Varanasi #BanarasLiteratureFestival #PiyushMishraShow #PiyushMishraInVaranasi #SubahSamachar