Banda: मन्नत के बाद जन्मा था मासूम, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत, परिजनों का विरोध प्रदर्शन, जांच शुरू

बांदा जिले में गिरवां थाना क्षेत्र स्थित सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी देवी मंदिर में जिस बेटे के जन्म के लिए माता से मन्नत मांगी थी। उसी चार वर्षीय मासूम की मंदिर से बाहर निकलते ही सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शुक्रवार को चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव चौकी के बाहर रखकर विरोध भी जताया। पुलिस के आश्वासन के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई। नरैनी क्षेत्र के करतल गांव निवासी दीपक कुमार गुप्ता गुरुवार को अपनी पत्नी प्रज्ञा, चार वर्षीय पुत्र सुशांत, पुत्री परी व अन्य परिजनों के साथ गिरवां स्थित सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचे थे। परिवार बेटी परी का मुंडन संस्कार कराने और माता के दर्शन करने आया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 10:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Banda: मन्नत के बाद जन्मा था मासूम, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत, परिजनों का विरोध प्रदर्शन, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #SubahSamachar