Banda: 20 साल पहले मृत महिला की जमीन फर्जी बैनामे से बेची, 11 आरोपियों पर केस दर्ज
फर्जी रजिस्ट्री मामले मेंपीड़ित महेशवरा के अनुसार उनके पिता बल्देव की मृत्यु करीब 25 वर्ष पहले हो गई थी, जिसके बाद गांव में स्थित कृषि भूमि उनकी मां फुलिया के नाम वरासत हो गई थी। करीब 20 वर्ष पहले मां की भी मृत्यु हो गई, लेकिन जमीन का नामांतरण नहीं हो सका। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने कथित रूप से फर्जीवाड़ा कर जमीन का बैनामा करा दिया। आरोप है कि मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा निवासी खेमचंद्र पाल ने अपनी दादी नई देवी को फुलिया बनाकर पेश किया और उसी आधार पर जमीन का बैनामा आजम नाम के व्यक्ति के पक्ष में करा दिया। पीड़ित का कहना है कि इस पूरे मामले में कई लोगों की भूमिका सामने आ रही है, जिससे यह एक संगठित गिरोह का मामला प्रतीत होता है। महेशवरा ने यह भी आरोप लगाया कि इसी गिरोह द्वारा क्षेत्र में अन्य जमीनों की भी फर्जी रजिस्ट्री कराई गई है। इसके बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी। इस बार शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें आजम खान, राजेश चक्रवर्ती, नेम कुमार उर्फ रज्जू, अनिल प्रजापति, भागवत प्रसाद, दिलीप कुमार सिंह, नाहिद मास्टर, खेमचंद्र पाल, केदार पाल और नई देवी के नाम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 18:38 IST
Banda: 20 साल पहले मृत महिला की जमीन फर्जी बैनामे से बेची, 11 आरोपियों पर केस दर्ज #CityStates #Banda #BandaNews #FakeRegistryCase #LandScam #SubahSamachar
