Banda: राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान, 15 दिन पहले लौटा था गांव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिछवाही निवासी एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजन उपचार के लिए उसे पीएचसी तिंदवारी ले गए] जहां पर चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बिछुवाही गांव निवासी देवीदीन कुशवाहा के पुत्र दीपक कुशवाहा (25) ने गुरुवार रात टीन शेड की धन्नी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देखा, तो फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद निजी गाड़ी से तिंदवारी पीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगपत सिंह ने बताया कि मृतक का परिवार कानपुर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। यह भी वहीं पर राजमिस्त्री का काम करता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 10:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Banda: राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान, 15 दिन पहले लौटा था गांव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #SubahSamachar