एशियाई खेलों के लिए बांग्लादेश की पुरुष टीम घोषित: टी20 में शांतो और महमूद की वापसी, लिटन दास संभालेंगे कमान
बांग्लादेश ने जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी 15 सदस्यीय टी20 टीम घोषित की है, जिसमें नजमुल हुसैन शांतो और तेज गेंदबाज हसन महमूद को वापस बुलाया है। वहीं, लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। चोट के कारण लिटन जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बांग्लादेश की हालिया टी20 सीरीज में नहीं खेल सके थे, लेकिन अब वह इस इवेंट से पहले कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के लिए वापस आ गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 03, 2026, 05:06 IST
एशियाई खेलों के लिए बांग्लादेश की पुरुष टीम घोषित: टी20 में शांतो और महमूद की वापसी, लिटन दास संभालेंगे कमान #CricketNews #International #BangladeshSquad #AsianGames2026 #LitonDas #SubahSamachar
