Bangladesh Voting LIVE Updates: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू; 299 संसदीय सीटों पर डाले जा रहे वोट

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के हटने के बाद यह पहला आम चुनाव है, इसलिए इसे बेहद अहम माना जा रहा है। देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है और सभी दलों से शांति बनाए रखने को कहा है। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक जारी रहेगा। कुल 300 में से 299 संसदीय सीटों पर वोटिंग हो रही है। एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के कारण मतदान रद्द किया गया है। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होने की उम्मीद है। इस बार चुनाव के साथ 84 बिंदुओं वाले सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह भी कराया जा रहा है। ये भी पढ़ें-बांग्लादेश में आज चुनाव:कब तक आएंगे नतीजे, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के बीच क्या हैं सुरक्षा इंतजाम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 04:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bangladesh Voting LIVE Updates: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू; 299 संसदीय सीटों पर डाले जा रहे वोट #World #International #BangladeshElection #VotingUpdate #SouthAsiaPolitics #ParliamentPolls #Bnp #Jamaat-e-islami #ElectionSecurity #DhakaNews #SubahSamachar