Bareilly News: बरेली कॉलेज की वेबसाइट पर अब मिलेगी नौकरियों और फेलोशिप की जानकारी

बरेली। बरेली कॉलेज के कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने छात्र-छात्राओं और पूर्व विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए एक पहल शुरू की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब विद्यार्थियों को सरकारी और गैर-सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। भारत सरकार की ओर से प्रकाशित प्रतिष्ठित रोजगार समाचार पत्र की महत्वपूर्ण सूचनाओं को संकलित कर अब नियमित रूप से कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट bcb.ac.in के प्लेसमेंट सेक्शन पर अपलोड किया जा रहा है।इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को समय पर प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वे देश-दुनिया में निकल रहे रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक रहें और समय रहते आवेदन कर सकें। वेबसाइट के इस सेक्शन में केवल नौकरियों के विज्ञापन ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की फेलोशिप, नामी संस्थानों में शोध (रिसर्च) के अवसर, विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार और कार्यशालाओं से जुड़ी जानकारियां भी साझा की जा रही हैं। प्लेसमेंट सेल ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे नियमित रूप से कॉलेज की वेबसाइट देखते रहे ताकि कॅरिअर उन्नयन से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण गतिविधि या अवसर से वे चूक न जाएं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 03:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: बरेली कॉलेज की वेबसाइट पर अब मिलेगी नौकरियों और फेलोशिप की जानकारी #BareillyCollege'sWebsiteWillNowOfferInformationOnJobsAndFellowships. #SubahSamachar