UP: 'महिला जिन्न उकसाती थी तो मार डाला...', किराना व्यापारी का कत्ल करने वाले कातिल का अजीब दावा; पुलिस हैरान

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों किराना व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान को उसके पिता इम्तियाज अहमद के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी अरमान ने नशे की लत पूरी करने के लिए यह जघन्य अपराध करना स्वीकार किया है। उसने बताया कि उसने मृतक की जेब से मोबाइल फोन और ₹1,200 नकद भी लूटे थे। पिता पर सबूत मिटाने में बेटे की मदद करने का आरोप है। अजीबोगरीब दावा: महिला जिन्न के उकसाने का आरोप आरोपी मोहम्मद अरमान ने पूछताछ के दौरान एक चौंकाने वाला दावा किया है। उसने कहा कि उसे कानों में एक महिला जिन्न की आवाज सुनाई देती थी, जो उसे हत्या के लिए उकसाती थी। पुलिस इस दावे को सूखे नशे से दिमाग पर हुए असर का परिणाम मान रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 13:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'महिला जिन्न उकसाती थी तो मार डाला...', किराना व्यापारी का कत्ल करने वाले कातिल का अजीब दावा; पुलिस हैरान #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #BareillyMurder #SubahSamachar