Noida News: 28 महीने बाद भी नहीं मिलीं मूलभूत सुविधाएं , निवासियों ने शुरू किया धरना
फोटोसंवाद न्यूज एजेंसीग्रेटर नोएडा। अंसल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी के निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सोमवार से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। निवासियों ने बताया कि करीब 28 महीने पहले अपने भूखंडों के रखरखाव का शुल्क प्राधिकरण के खाते में पूरी राशि जमा करा दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद सोसाइटी में अब तक जरूरी विकास कार्य पूरे नहीं किए गए हैं। इससे लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत और मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि लंबे समय से इंतजार के बाद अब मजबूर होकर उन्हें धरने का सहारा लेना पड़ा है। पदाधिकारियो ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, जब तक धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया जाएगा।- हमारी मांग केवल इतनी है कि सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराई जाएं। -एमएस भोरा- निवासियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित मांगें कई बार संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई हैं। -श्रीपाल सिंह- यह धरना टकराव के लिए नहीं, समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखने का प्रयास है। -जतन सिंह- सोसाइटी में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से सभी निवासियों को राहत मिलेगी। -एस एस यादव एमएस भोरा एमएस भोरा एमएस भोरा एमएस भोरा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 21:07 IST
Noida News: 28 महीने बाद भी नहीं मिलीं मूलभूत सुविधाएं , निवासियों ने शुरू किया धरना #BasicAmenitiesStillMissingAfter28Months;ResidentsBeginSit-inProtest. #SubahSamachar
