Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-धमरोल सड़क 35 लाख से हो रही चकाचक
जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज बस्सी-धमरोल वाया लझयाणी-धार सड़क के सुधारीकरण का कार्य 35 लाख रुपये की लागत से कर रहा है। सड़क सुरक्षा के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों पर करीब पांच लाख रुपये की लागत से क्रैश बैरियर लगाए गए हैं।सड़क का 50 फीसदी कार्य पूरा हो रहा है। तीन माह में सड़क सुधारीकरण कार्य पूरा होने की संभावना है। धमरोल गांव के पास 200 मीटर लंबे खड़ी चढ़ाई वाले हिस्से में पक्की नालियों का निर्माण और जलभराव वाले 100 मीटर क्षेत्र में सीमेंट पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य भी किया जाएगा।यह धमरोल, लझयाणी, पलपल और धिरड़ पंचायतों के कई गांवों को आपस में जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। बरसात के दौरान धमरोल के समीप सड़क पर पानी बहने से आवागमन प्रभावित होता है। इसे देखते हुए सड़क के किनारे पक्की नालियां बनाई जा रही हैं।परिवहन निगम की बस सुविधा मांगीधमरोल पंचायत के प्रधान विजय कुमार और उपप्रधान ज्योति ने कहा कि यह सड़क सीधे उपमंडल मुख्यालय से जुड़ती है लेकिन इस मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने विधायक सुरेश कुमार से मांग की कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए बस्सी-धमरोल वाया लझयाणी मार्ग पर लंबी दूरी की बस सेवा प्राथमिकता के आधार पर शुरू की जाए। साथ ही उन्होंने सड़क सुधार कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग का आभार भी जताया।35 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से सड़क के सुधारीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। -प्रवीन कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के भरेड़ी अनुभाग
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 17:17 IST
Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-धमरोल सड़क 35 लाख से हो रही चकाचक #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar
