Punjab: राजा वड़िंग ने जिस युवक को मंच पर बुलाया, निकला नशा तस्करी का आरोपी; लगाए थे चन्नी जिंदाबाद के नारे
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग के मंच पर चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाने वाला युवक नशा तस्करी के मामले में आरोपी रह चुका है। कांग्रेस के हर बूथ मजबूत अभियान के तहत सोमवार को गोनियाना के पास एक रिजॉर्ट में पहुंचे वडिंग के सामने कुछ कार्यकर्ताओं ने चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इस पर उन्होंने एक युवक कमलदीप सिंह निवासी फतेहपुर को मंच पर बुलाकर नारे लगवाए थे। जांच में सामने आया कि कमलदीप के खिलाफ एएनटीएफ सेक्टर-79 मोहाली ने मई 2025 में 506 ग्राम चिट्टे की तस्करी का केस दर्ज किया था। वह बठिंडा, पटियाला और मानसा जेल में रह चुका है। मार्च 2026 में वह जेल से बाहर आया। युवक को मंच देने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 04:00 IST
Punjab: राजा वड़िंग ने जिस युवक को मंच पर बुलाया, निकला नशा तस्करी का आरोपी; लगाए थे चन्नी जिंदाबाद के नारे #CityStates #Chandigarh-punjab #Patiala #BathindaNews #PunjabCongress #AmarinderRajaWarring #CharanjitChanni #SubahSamachar
