Jammu News: बठिंडी में कब्जों पर चला नगर निगम का पीला पंजा
जम्मू। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने बठिंडी में कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को हटाया। प्रवर्तन दल ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क किनारे और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। कई अस्थायी ढांचे, अवैध शेड तथा नालियों व सड़क किनारे कब्जे हटाए गए। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और जल निकासी में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। लोगों की शिकायतों के बाद अभियान चलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 03:09 IST
Jammu News: बठिंडी में कब्जों पर चला नगर निगम का पीला पंजा #Bathindi #EncroachmentDrive #SubahSamachar
