Mandi News: बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली शपथ
सरकाघाट (मंडी)। पंचायत समिति गोपालपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार और उपाध्यक्ष शिवचरण ने सोमवार को उपमंडलाधिकारी (नाॅ.) एवं प्राधिकृत अधिकारी सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उपमंडलाधिकारी (नाॅ.) सरकाघाट के कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। उपमंडलाधिकारी एवं प्राधिकृत अधिकारी ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 16:13 IST
Mandi News: बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली शपथ #BDCChairpersonAndVice-ChairpersonTookTheOath. #SubahSamachar
