Siddharthnagar News: कुर्की करने गए संग्रह अमीन से मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के रोहूडीला गांव में बैंक के कर्ज के मामले में कुर्की करने गए संग्रह अमीन को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पीटनेे का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। अमीन की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य में अखिलेश कुमार और अनिल कुमार निवासी रोहूडीला पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नौगढ़ तहसील में तैनात संग्रह अमीन सुभाषचंद के अनुसार वह नायब तहसीलदार के साथ मोहाना थाना क्षेत्र के रोहूडीला गांव में ग्रामीण बैंक मोहाना में बाकीदारी के संबंध में जारी आरसी को लेकर समस्त भूमि व अचल संपत्ति के कुर्की के लिए पहुंचे थे। खेती की कुर्की की प्रक्रिया शुरू हो रही थी कि दो लोग पहुंचे और मारपीट करने लगे। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 23:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SIDDHARTHNAGAR NEWS



Siddharthnagar News: कुर्की करने गए संग्रह अमीन से मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज #SIDDHARTHNAGARNEWS #SubahSamachar