Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्राे. दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में व्यवसायिक ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. प्रियंका ने बताया कि इस कार्यशाला में ओवी ब्यूटी क्लीनिक की विशेषज्ञ सुमित्रा ने प्रशिक्षण दिया। सुमित्रा ने छात्राओं को विभिन्न हेयर स्टाइल, हेयर कट, वैक्सिंग तकनीक और साड़ी ड्रेपिंग का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में लगभग 50 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 18:01 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू #BeauticianTrainingWorkshopBeginsAtNehruCollege #SubahSamachar
