शोक में डूबे बंगाली सेलेब्स, राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन को लेकर कही ऐसी बात
बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन से कई हस्तियां गमगीन हैं। एक्टर का रविवार को कथित तौर पर पानी में डूबने से निधन हो गया। वह एक शूटिंग के लिए गए थे, जहां हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 43 साल के राहुल बंगाली फिल्मों और टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर सेलेब्स ने रिएक्शनदिए हैं। पूजा बनर्जी राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन के बाद साथी कलाकार पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा 'शर्म आती है उन लोगों पर जो मरे हुए लोगों की तस्वीरें और उनके परिवार वालों के रोने के वीडियो देखना पसंद करते हैं। यह दोनों तरफ की गलती है। लोग देखते हैं, इसलिए दिखाया जाता है। जब वे जिंदा थे, तो एक कलाकार थे। जब उनकी जान चली गई, तो वे किसी के पति, बेटे, भाई और सबसे बढ़कर एक पिता बन गए। लोगों से मेरी गुजारिश है कि प्लीज, उनकी लाश की तस्वीरें और वीडियो हटा दो।' श्रीनंदा शंकर एक्ट्रेस और डांसर श्रीनंदा शंकर ने कहा 'राहुल तुम तीसरे ऐसे पॉडकास्टर थे जिसके लिए मैंने कभी हां कहा था। भले ही मैंने तुम्हारा काम कभी नहीं देखा था, फिर भी मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में से एक के बाद हम संपर्क में रहे। तुमने मुझसे ऐसे सवाल पूछे बिना ही मुझे समझ लिया जिनके जवाब देने के लिए मैं तैयार नहीं थी। हमेशा ऐसा लगता था जैसे कोई छोटा भाई हो, जो बस सब कुछ जानता हो। हम दोनों को साथ मिलकर किसी प्रोजेक्ट पर काम करना था, लेकिन जिंदगी के कुछ और ही इरादे थे। तुम बहुत जल्दी चले गए और यह बात दिल को बहुत गहरा दुख पहुंचाती है। मुझे उम्मीद है कि तुम अब एक बेहतर जगह पर होगे। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।' View this post on Instagram A post shared by Sreenanda Shankar (@sreenandashankar)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 30, 2026, 14:29 IST
शोक में डूबे बंगाली सेलेब्स, राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन को लेकर कही ऐसी बात #Entertainment #National #RahulArunodayBanerjee #RahulBanerjeeActor #RahulBanerjee #Rahul #PriyankaSarkar #PujaBanerjee #RituparnaSengupta #AnjanDutta #SubahSamachar
