बंगलूरू में कारोबारी की मौत पर संशय बरकरार: SIT खंगाल रही दस्तावेज, सगे-संबंधियों से पूछताछ जारी

कॉन्फिडेंट ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन सी जे रॉय के आत्महत्या के मामले में एसआईटी की जांच टीम उन तमाम कागजातों और दस्तावेजों को खंगाल रही है, जो उन्हें जांच के दौरान मिले हैं। इन दस्तावेजों में सबसे अहम नौ पन्नों का लाल स्याही से लिखा एक नोट है। पुलिस को संदेह है कि रियल एस्टेट कारोबारी सी जे रॉय ने यह नोट खुद लिखा था। पुलिस ने क्या कहा एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे फिलहाल रॉय के परिवार के सदस्यों और उनके सहयोगियों से मिले है और कई कागजातों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इन नौ पन्नों के नोट में अलग-अलग मौकों पर हुई कई बातों और मुद्दों का जिक्र है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी शुरुआती स्तर पर है, इसलिए इन मुद्दों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है। अभी तक किसी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप या एंगल सामने नहीं आया है। ये भी पढ़ें:बंगलूरू: आयकर छापे के बाद कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, कंपनी पर बार-बार पड़ रही थी रेड क्या है मामला अधिकारी ने साफ किया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और नए नतीजे सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। जांच के हिस्से के रूप में रॉय से जुड़े तमाम लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में रियल एस्टेट कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक सी जे रॉय ने 30 जनवरी को बेंगलुरु के रिचमंड सर्कल के पास अपने ऑफिस में खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी थी। जांच में जुटीएसआईटी टीम यह घटना उस दिन हुई जब केरल के आयकर अधिकारियों की एक टीम पिछले तीन दिनों से उनसे पूछताछ कर रही थी। रॉय पिछले साल दिसंबर से ही आयकर विभाग की जांच के दायरे में थे। उस दौरान उनके ऑफिस और अन्य ठिकानों पर छापेमारी भी हुई थी। हालांकि, छापेमारी में क्या मिला, इसकी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि एसआईटी ने आयकर अधिकारियों से पूछताछ की है या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, रॉय काफी मानसिक तनाव में थे और एक मनोचिकित्सक से सलाह ले रहे थे। एसआईटी ने उनके ऑफिस स्टाफ से भी पूछताछ की है। अन्य वीडियो-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 14:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बंगलूरू में कारोबारी की मौत पर संशय बरकरार: SIT खंगाल रही दस्तावेज, सगे-संबंधियों से पूछताछ जारी #IndiaNews #National #ConfidentGroupChairman #CjRoySuicideCase #SitInvestigation #SuicideNoteProbe #BengaluruRealEstateBusinessman #IncomeTaxInquiry #UnnaturalDeathCase #RichmondCircleOffice #SubahSamachar